गोरखपुर शहर
गोरखरपुर के मनीष हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच, योगी सरकार ने की सिफारिश
कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश केंद्र सरकार
गोरखपुर:
कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को गृह विभाग ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि जब तक सीबीआई इस मामले की जांच अपने हाथ में नहीं ले लेती है तब तक मामले की जांच गोरखपुर से स्थानान्तरित कर कानपुर में विशेष रूप से गठित एसआईटी के द्वारा की जाएगी।
मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही परिवार को 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा दिए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की थी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें सरकारी नौकरी देने और आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाए जाने का भरोसा भी दिलाया था।
भाजपा विधायक मैथानी ने मनीष की पत्नी को सौंपा 30 लाख का चेक-
कानपुर के भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से गोरखपुर में पुलिस बर्बरता के शिकार हुए मनीष गुप्ता के परिजनों को पहले 1000000 की चेक और आज 3000000 की चेक कुल मिलाकर कुल ₹ 40 लाख( 4000000 रुपए)दे दिया गया। इसके साथ सीबीआई जांच की भी प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से लिखित सिफारिश किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जो जांच गोरखपुर में होनी थी उसको कानपुर में ट्रांसफर करा कर टीम का गठन करके उसके भी निर्देश जारी कर दिए हैं। अब जांच एक हाई अधिकारियों की कमेटी करेगी।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर4 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर4 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर4 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
