गोरखपुर शहर
गोरखरपुर के मनीष हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच, योगी सरकार ने की सिफारिश
कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश केंद्र सरकार
गोरखपुर:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को गृह विभाग ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि जब तक सीबीआई इस मामले की जांच अपने हाथ में नहीं ले लेती है तब तक मामले की जांच गोरखपुर से स्थानान्तरित कर कानपुर में विशेष रूप से गठित एसआईटी के द्वारा की जाएगी।
मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही परिवार को 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा दिए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की थी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें सरकारी नौकरी देने और आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाए जाने का भरोसा भी दिलाया था।
भाजपा विधायक मैथानी ने मनीष की पत्नी को सौंपा 30 लाख का चेक-
कानपुर के भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से गोरखपुर में पुलिस बर्बरता के शिकार हुए मनीष गुप्ता के परिजनों को पहले 1000000 की चेक और आज 3000000 की चेक कुल मिलाकर कुल ₹ 40 लाख( 4000000 रुपए)दे दिया गया। इसके साथ सीबीआई जांच की भी प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से लिखित सिफारिश किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जो जांच गोरखपुर में होनी थी उसको कानपुर में ट्रांसफर करा कर टीम का गठन करके उसके भी निर्देश जारी कर दिए हैं। अब जांच एक हाई अधिकारियों की कमेटी करेगी।
-
अयोध्या2 weeks agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 week agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 week agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध1 week agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
अपराध2 days agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश1 week agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
लखनऊ6 days agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
