उत्तर प्रदेश
सिकरीगंज पुलिस ने युवक को जाली नोटों के साथ किया गिरफ्तार
गोरखपुर:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिकरीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया ।।पुलिस ने उसके पास से 200 के 33 जाली नोट बरामद किए हैं।पुलिस ने युवक को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में युवक की पहचान बेलघाट क्षेत्र के बरपार गांव निवासी धर्मपाल मौर्य पुत्र रामनयन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपित आसपास के गांव में घूमकर सब्जी बेचने का कार्य करता है।
युवक के पास से जाली नोट मिलने के बाद थानेदार उपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सिकरीगंज पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली।जहां करीब ढाई लाख रुपये के फुटकर नोट बरामद हुए हैं।
Continue Reading
