गोरखपुर शहर
सामाजिक सौहार्द देश के विकास के लिए जरूरी-मार्कण्डेय सिंह
गोरखपुर।
भवानी प्रसाद पाण्डेय पी.जी.कालेज करीमनगर, चरगांवा, में “राष्ट्रीय सेवा योजना” के तत्वावधान में “कौमी एकता सप्ताह” के अन्तर्गत
“सामाजिक सौहार्द एवं कौमी एकता समापन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया ।
साथ ही स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को सामाजिक सौहार्द के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि समाज के विकास के लिए सामाजिक समरसता एवं सद्भाव बनाए रखना सबसे अच्छी पहल है।
इसी के द्वारा सामाजिक विकास संभव है।
मुख्य नियंता डॉ पंकज दूबे ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि मानव के अंदर खास बिंदु पर यदि अहम की बात टकराती है तो मतभेद होता है. सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है. इसलिए बेहतर है कि हम एक-दूसरे को पहचाने, एक-दूसरे को जाने,एक-दूसरे का सहयोग करते हुए अपना काम करें।ताकि सामाजिक विकास के साथ समाज, सूबा एवं देश विकास की ओर अग्रसित हो।
समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ भूपेंद्र सिंह ने आह्वान करते हुए कहा की किसी भी परिस्थिति में मानव सेवा सर्वोपरि है।हम एक दूसरे के सहायक बने। ऐसा हम लोगों को अमल करना चाहिए।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ अमृता गुप्ता ने स्वयंसेवकों/स्वयंसेविकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कुछ गलत संदेश से सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है।
डॉ संजय तिवारी,डॉ प्रतिभा तिवारी श्री नवनाथ पाण्डेय, श्रीमती किरन गुप्ता आदि ने अपनी महति सहयोग प्रदान किया।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ2 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
