उड़ान
उरुवा राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता 14 फरवरी से प्रारंभ
गोरखपुर।
दादा श्यामलाल कृषक सेवा संस्थान बनगांव के तत्वाधान में राज्यस्तरीय बॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 14 व 15 फरवरी को उरुवा कस्बे में किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख उरुवा श्रीमती दुर्गावती देवी, पूर्व ब्लाक प्रमुख उरुवा राम बुझारत दुबे व चचाईराम मठ के महंथ पञ्चानन पूरी होंगे।
कार्यक्रम का उद्दघाटन कमलादेवी इण्टर कालेज के प्रबंधक गणेश गौड़ करेगें व समापन कार्यक्रम के अतिथि समाजसेवी इंजीनियर अशोक सिंह होंगे।
उक्त आशय की जानकारी डॉ रामकवल व उरुवा के पूर्व प्रधान असलम अली ने संयुक्त रूप से दी।
Continue Reading
