गोरखपुर ग्रामीण
पूर्व राज्यमंत्री राजेश त्रिपाठी ने बाढ़ग्रस्त गावों व बन्धों का किया निरीक्षण
पूर्व राज्यमंत्री राजेश त्रिपाठी ने चिल्लूपार क्षेत्र के राप्ती नदी के किनारे बसे गावों में मझवलिया, बैरियाडीह, बहसुआ, कंसासुर, खुटभार, ददरी, सेमरा खुर्द, सेमरा बुजुर्ग, नवलपुर, आछीडीह बंधे की संवेदनशीलता का भाजपा पदाधिकारियों और अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया।
इस दौरान भाजपा जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ श्री यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ श्री विनय कुमार तिवारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री गंगासागर शाही, चाणक्य विचार संस्थान अध्यक्ष आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, भाजपा नेता श्री प्रशांत शाही, प्रधान खुटभार श्री राजू सिंह, प्रधान सेमरा खुर्द श्री भीष्म यादव, प्रधान सेमरा बुजुर्ग श्री नारद यादव, श्री गुलाब सिंह, श्री जयप्रकाश सिंह, श्री चण्डी शाही, श्री रवि प्रताप सिंह, श्री बंता सिंह, श्री ओंकार सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
