उत्तर प्रदेश
9 करोड़ किसानों के खाते मै पहुंचा 18000 हजार करोड़ रुपया
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की 7वी किस्त जारी की। उन्होंने एक बटन दबाकर नौ करोड़ किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये एक साथ ट्रांसफर किए। इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में किसानों के खातों में 6,000 रुपये भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में भेजी जाती है। इसके पहले किसानों को 6 किस्त मिल चुका है।
अभी देखा जाए तो देश के किसानों लाखों की संख्या में आंदोलित है। आज आंदोलन का लगभग एक महीना हो चुका और किसानों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। सिंधु वार्डर पर किसानों डटे हुए हैं। कल दिल्ली जयपुर हाईवे भी किसानों ने बंद कर दिया है। बड़ी संख्या में महाराष्ट्र के किसानों का जत्था भी अब शामिल हो गया। सरकार द्वारा लाख समझाए जाने के बाद किसान अभी भी डटे हुए है। किसानों का कहना है कि यह तीनों कानून सरकार वापस ले। सरकार भी इसपे राजी नहीं है और वह बिल संशोधन करने के लिए तैयार है। इसी बीच कल प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से सीधा संवाद किया । और खुद किसानों से जाना कि बिल से क्या फायदा होगा क्या नुकसान है। और साथ ही किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए हस्तांतरित किया। अगर आपने भी इस योजना के लिए रजिस्टर किया है और इस बात की जानकारी चाहते हैं कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं, तो आप प्रधानमंत्री किसान स्कीम के लिए समर्पित पोर्टल के जरिए इस बात की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अब तक नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में आप यहां शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। यदि आपका नाम इस योजना के लाभार्थियों की अपडेटेड सूची में दर्ज होगा, तो आपको इस स्कीम का लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार ने कुछ हेल्प लाइन नंबर जारी किया है । जिससे किसान हेल्पलाइन नंबर की मदत से जानकारी पा सकता है। पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर-155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर- 011-23381092, 23382401
पीएम किसान हेल्पलाइन- 0120-6025109
ई-मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in
