गोरखपुर ग्रामीण
योजनाओं के क्रियान्वयन में हुई लापरवाही तो नपेंगे अधिकारी: डीएम
गोरखपुर।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में सोशल सेक्टर की समीक्षा बैठक किया।बैठक में उन्हीने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में हुई लापरवाही तो नपेंगे अधिकारी। जिले में सोशल सेक्टर के सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं गरीबों एवं जरूरतमदों को सहायता देने के उद्देश्य से संचालित हैं इसलिए इसमें कोई विलंब न किया जाए।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन सामूहिक विवाह योजना छात्रवृत्ति एवं शादी अनुदान योजना पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना सहित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि नियमित रूप से योजनाओं की समीक्षा की जाए ।साथ ही आवेदक को आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराते हुए आवेदन करने में सहयोग दिया जाए ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड कार्यालय पर विशेष शिविर आयोजित कराया जाए जिसमें सभी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी जाए। योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये योजनाओं से संबंधित फ्लैक्स स्थापित कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह खण्ड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
