ताज़ा ख़बर
फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर / गोला थाना क्षेत्र/ 24 जुलाई 2025
गोला थाना क्षेत्र के चक सरया गाँव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका हुआ पाया गया। यह घटना बृहस्पतिवार शाम लगभग साढ़े आठ बजे की है। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी अभी कुछ ही समय पहले, 22 मई 2025 को हुई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है । परिजनों और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें दहेज, पारिवारिक कलह और मानसिक स्थिति जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
पुलिस का बयान
गोला थाना प्रभारी ने बताया कि,
“मौके की स्थिति का निरीक्षण किया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।“

#चक_सरया #गोरखपुर #नवविवाहिता #मौत #गोला_थाना #PoliceInvestigation #PurvanchalNews
