ताज़ा ख़बर
लखनऊ में कवयित्री नेहा सिंह राठौर पुलिस हिरासत में, पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की संभावना
लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में कवयित्री और लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें हजरतगंज महिला थाना ले जाया गया है। हिरासत की वजह को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
लखनऊ: कवयित्री और लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को लखनऊ में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हजरतगंज पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेकर हजरतगंज महिला थाना पहुंचाया गया है। इस कार्रवाई को लेकर फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, नेहा सिंह राठौर से महिला थाने में पूछताछ की जा रही है। हिरासत के कारणों और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर सीएम योगी ने बरेली पहुंचकर किया नमन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां जारी हैं।
गोरखपुर से प्रयागराज नहीं जाएगी वंदे भारत: लखनऊ तक सीमित रहेगी ट्रेन, माघ मेला में यात्रियों को परेशानी
