गोरखपुर ग्रामीण
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं नें सरयू नदी में किया स्नान,मंगल कामना किया
गोरखपुर।
मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर गोला के पक्का घाट पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब। स्नान करने वाले श्रद्धालओं की काफी भीड देखने को मिली।
चंद चौराहे से पक्के घाट तक सरसो डालने की जगह नहीं थी। लोगों का आने का सिलसिला एक दिन पहले से ही शुरू हो गया था। मेले में किसी तरह का कोई समस्या पैदा ना हो उसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैज दिखाई दे रहा था। बाइक और चारपहिया वाहनों को मेले में घुसने नहीं दिया जा रहा था। ताकि जाम जैसी स्थिति ना पैदा। हो। भीड़ का आलम यह था। कि, इलाहाबाद का माघ मेला नजर आ रहा था। लगभग हजारों की संख्या में लोगो के आस्था की डुबकी लगाई व दान पुण्य करके सरयू में स्नान कर सूर्य की उपासना किया। हर हर गंगे की नारो से स्नान घाट गुज उठा।
Continue Reading
