टॉप न्यूज़
पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने काट लिया अपना गुप्तांग
कानपुर के युवक ने पत्नी के मायके से न लौटने पर पहले ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया फिर उसी ब्लेड से अपना गला भी रेत लिया।युवक की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन ने जब उसे खून से लथपथ देखा तब उसे हॉस्पिटल पहुंचाया।जहां युवक की हालत नाजुक बनी है।
मामला कानपुर के अहिरवां क्षेत्र का है ।पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक की इस कृत्य की चर्चा शोसल मीडिया पर है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हैल्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक मजदूरी करता है और उसके बच्चे भी हैं। डेढ़ माह पुर युवक के पत्नी को डेंगू हो जाने पर वह मायके गयी थी।तबसे वह लौटकर नहीं आयी।
युवक के परिजनों का कहना है कि पत्नी के वापस न आने से वह परेशान रहने लगा था और मानसिक रूप से विक्षिप्त भी हो गया था।
Continue Reading
