उत्तर प्रदेश
छुट्टी पर आए सिपाही ने दिखाई दबंगई, माँ-बेटे को पीट कर किया मरणासन्न
कुशीनगर:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुशीनगर जनपद के कोतवाली हाटा में यूपी पुलिस के एक नौजवान ने पुरानी रंजिश को लेकर अपने ही पट्टीदार के माँ-बेटे की दौड़ा-दौड़ा कर इतना पीटा की उनका इलाज जिला अस्पताल गोरखपुर में चल रहा है।पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायल मां-बेटे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं लेकिन मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने के नाते स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी में कोई रुचि नहीं दिखा रही है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की पुलिस के मनमाने रवैये पर अंकुश लगाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों की वजह से यह विभाग बदनामी का तमगा ढ़ोने को विवश है।
ताजा मामला कुशीनगर के कोतवाली हाटा अंतर्गत रामपुर सोहनौरा का है। बीते 26 नवम्बर को इस गांव का यूपी पुलिस का जवान यमुना प्रसाद का लड़का अमन अपने घर छुट्टी पर आया था।पुरानी रंजिश को लेकर उसने अपने ही सगे पट्टीदार रामभवन पासवान के लड़के प्रवीण पासवान व उनकी पत्नी रामवती देवी की लाठी डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की।इसपर भी उसका मन नहीं भरा तो घर मे रखे सामानों को भी तोड़-फोड़ डाला।
देशी चाकू के वार से प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया।वही दूसरी तरफ रामवती देवी भी लाठी-डंडे की चोट से घायल हो गयी।
गांव के लोगों के बीच बचाव द्वारा माँ-बेटे की जान बची।
मामला पुलिस विभाग के सिपाही से जुड़े होने के नाते एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में रुचि नहीं दिखा रही है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ ही न्याय के लिए योगी आदित्यनाथ की शरण मे जाएंगे
-
गोरखपुर शहर1 week agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
