उत्तर प्रदेश
कलयुगी पत्नी ने अपने फूफा के साथ मिलकर की थी पति की हत्या आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर
पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली महिला ने अपने फूफा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करा दी है । क्राइम ब्रांच और गीडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे में हत्यारोपी को आला कत्ल के साथ डांगी पार से गिरफ्तार किया है । घटना का खुलासा पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडे ने किया।
उन्होंने बताया कि पत्नी ने अपने फूफा राम आशीष मिश्रा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करा दी। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की छानबीन के बाद हत्यारोपी राम आशीष पुत्र उदय नारायण निवासी डांगी पार को गिरफ्तार किया गया है। इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल को बरामद किया गया है । जो रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में छुपा रखा था । मृतक की पत्नी ने घटना की जानकारी होने के बाद भी पुलिस से छुपाए रखी थी इसलिए उसे भी गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ के दौरान आरोपी राम आशीष ने बताया कि महिला की शादी से पहले ही उससे संबंध था महिला के रिश्ते में वह फूफा लगता था।
