टॉप न्यूज़
जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में तीन दहशतगर्द ढेर, BJP सांसद संजय जायसवाल बोले – भारत के खिलाफ साजिश रचने वाला बचेगा नहीं
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को हुए ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों के इस सटीक और साहसिक अभियान पर भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
डॉ. जायसवाल ने कहा, “देखिए, यह एक सतत प्रक्रिया है। जो कोई भी भारत के विरुद्ध साजिश रचेगा, वह हर हाल में ऊपर पहुंच जाएगा। यह निश्चित है कि जो भी आतंकी साजिश रचता है, उनमें से एक भी नहीं बचेगा।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आतंक के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति पर सख्ती से अमल हो रहा है।
सांसद के इस बयान को आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति और मजबूत इरादों का परिचायक माना जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि देश की सुरक्षा एजेंसियां किसी भी प्रकार की देशविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगी।
#JammuKashmir #Terrorism #SanjayJaiswal #BJP #SecurityForces #IndiaAgainstTerror #BreakingNews #ModiGovernment #NationalSecurity
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर6 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर17 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर12 hours agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
