उत्तर प्रदेश
गोरखपुर के पंचायत राज के ओडीएफ वार रूम में लौटी रौनक
पंचायत राज विभाग के कार्यालय में स्थापित ओडीएफ वार रूम में कार्य बहिष्कार के 5 दिवस के बाद कार्य पर लौटे संविदा कर्मियों में आज काफी रौनक दिखी, आज सभी के द्वारा मिलकर कड़ी मेहनत करते हुए विगत 5 दिवस में पेंडिंग कार्य को देर शाम तक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया, जिसमें 54 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का जियो टैग एवं आत्मनिर्भर ऐप पर भी विकास खंडों में कार्यरत खंड प्रेरकों के द्वारा किया गया, 670 के व्यक्तिगत शौचालयों का जियो टैग कराया गया एवं 550 व्यक्तिगत शौचालय का फोटो रिप्लेस करा कर एप्रूव्ड कराया गया, बेसलाइन सर्वे में पेंडिंग कार्य में आज अधिकांश ग्राम पंचायतों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है जनपद गोरखपुर में लगभग 92% सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसमें नगर निगम अथवा नगर पंचायतों में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों का सर्वेक्षण नहीं किया गया है जिसके कारण प्रतिशत 92 प्रदर्शित हो रहा है यदि उक्त ग्राम पंचायतों को छोड़ दिया जाए तो 97% संरक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, इसी तरह बेसलाइन सर्वे में चयनित शौचालय हेतु पात्र परिवारों का भी 923 परिवारों का आधार बेस की एंट्री ओ डी एफ वॉर रूम से करायी गई है। देर रात्रि तक सभी कर्मियों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के विगत 5 दिनों के पेंडिंग कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि ओ डी एफ प्लस योजना हित मे अब उत्कृष्ट एवं अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया जाएगा।
