गोरखपुर ग्रामीण
अधिकारियों से न्याय लगाकर थक चुकी महिला,नही हुई सुनवाई
गोरखपुर।
से पीड़ित पति को जबरन उठा ले जाने व मिलने जाने पर एक महिला को दौड़ा-दौड़ा पीटने की शिकायत अधिकारियों से करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस सब कुछ जानते हुए भी कोई कार्यवाई नहीं कर रही।पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना सहित जिलाधिकारी व एससपी से लिखित शिकायत किया है।अब उसे समझ नही आ रहा कि न्याय के लिए वह किसका दरवाजा खटखटाये।
किरन ने इस मामले में मुख्यमंत्री से न्याय की मांग किया है।
गोरखपुर जनपद के उरुवा थाना क्षेत्र के हिमचौरा निवासी संगम उपाध्य की पत्नी किरन उपाध्याय का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही मेरे पति संगम को उरुवा थाना क्षेत्र के मेडरी गांव निवासी उनकी बहन सुमन जबरजस्ती अपने घर उठा ले गयी।मेरे पति संगम कैंसर बीमारी से पीड़ित हैं।
किरण ने कहा कि सम्पति के लालच में मेरे पति की बहन सुमन ऐसा कर रही है।जब भी मैं अपने पति से मिलने जाती हूँ तो सुमन के घर के लोग मुझे मार-पीट कर भगा देते हैं।
