गोरखपुर ग्रामीण
गोरखपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जमीन विवाद में मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर पुलिस ने भूमि विवाद में हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी राज करन नय्यर के निर्देश पर गगहा पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।
गोरखपुर: जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गगहा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला?
गगहा थाना क्षेत्र के सहुआकोल गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद तब हिंसक रूप ले लिया जब एक पक्ष ने वादी और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/125/109/118(1)/76 बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम जयप्रकाश यादव, संजीत यादव, रणविजय यादव, और रवि विश्वकर्मा हैं — जो सभी सहुआकोल गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश डालकर चारों को गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि विवाद जमीन हिस्सेदारी को लेकर था और गुस्से में उन्होंने यह हमला कर दिया।
कानूनी कार्रवाई जारी
गिरफ्तार अभियुक्तों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें एससी/एसटी एक्ट भी शामिल है, जिससे यह मामला संवेदनशील हो गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कौशांबी में पुलिस एक्शन: बिना हेलमेट पुलिसकर्मी का भी चालान, DM-SP बोले – “कानून सबके लिए बराबर”
गोरखपुर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म पर दोषी को 20 साल की कठोर सजा, अदालत ने लगाया ₹39,000 जुर्माना
पुलिस टीम की भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी, उप निरीक्षक दयाशंकर यादव, उप निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, और कॉन्स्टेबल एकांश सिंह शामिल थे।
टीम ने समन्वित प्रयासों से त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर एसएसपी के अभियान को सफल बनाया।
#Gorakhpur #UPPolice #CrimeNews #LandDispute #GorakhpurPolice #PurvanchalBharatNews
