गोरखपुर ग्रामीण
गोला बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न
बीरबहादुर चंद अध्यक्ष व रंतिदेव महासचिवपद के लिये हुए निर्वाचित-
गोरखपुर।
गोला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बीरबहादुर चंद अध्यक्ष व रंतिदेव मिश्र महासचिव पद के लिए निर्वाचित हुए।
सोमवार को एल्डर कमेटी की देखरेख में विभिन्न पदों के लिये 11 बजे से 3 बजे तक चले मतदान में 111 मतदाताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए दो, महासचिव पद के लिये दो तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अंतिम चुनावी दौर में थे। मतदान व वोटों की गणना का कार्यक्रम एल्डर कमेटी के चेयरमैन हरिकेश यादव, सदस्यों श्रीनिवास पाण्डेय, सुबास चन्द दूबे व हरिश्चंद्र पाठक की देखरेख में सम्पन्न हुआ। गणना के समाप्त होने के बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिये बीरबहादुर चंद ने कुल 70 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी हरिनंदन मिश्र को 30 वोटों से पराजित किया वहीं 01 वोट अवैध रहा।
महासचिव पद के लिये हुए मतदान मे रंतिदेव मिश्र 74 वोट पाकर हरिवंश मणि शर्मा को 40 वोटों से पराजित किया जबकी तीन वोट अवैध रहें। कोषाध्यक्ष पद के लिये तीनो प्रत्याशी क्रमशः शंतलाल ने 47 , सूर्यमणि ने 38 व राजेश ने 24 वोट प्राप्त किया। शंतलाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 9 वोटों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद के लिये विष्णुदत त्रिपाठी व मंत्री पद के लिये विरेन्द्र यादव निर्विरोध रहें।
बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने अपनी विजय के लिये अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं के भलाई के लिये लगातार कार्यों को करना ही अपनी प्राथमिकता बताई।
वहीं निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ता वेद प्रकाश, मनोज कुमार सिंह, रामलखन राय, अमित कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, गिरजेश शाही, हरिवंश मणि शर्मा,गणेश शंकर भारती,पुणेन्दु तिवारी, भारद्वाज पाण्डेय, शम्भु प्रसाद मिश्र, बंश बहादुर गुप्ता, संजय कुमार श्रीवास्तव, हरिनन्द मिश्र, अभय कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार पाठक, विनोद कुमार पांडेय आदि सभी ने बधाई व शुभकामनाएँ दी।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoउरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत
-
ताज़ा ख़बर1 week agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
गोरखपुर ग्रामीण1 week agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध1 week agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoचार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा
