उत्तर प्रदेश
फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में ट्रेनी दरोगा पर मुकदमा दर्ज
गोरखपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट के चिकित्सक को डरा धमकाकर फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में ट्रेनी दरोगा के विरुद्ध एससपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गुलहरिया क्षेत्र के भैरवा गांव के रंजीत कन्नौजिया मुरादाबाद में प्रशिक्षु दरोगा के रूप में ट्रेनिंग ले रहा है।
बीते दिनों छुट्टी पर वह घर आया था।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट के वरिष्ठ चिकित्सक आशुतोष का आरोप है कि बीते 16 नवम्बर को उक्त प्रशिक्षु दरोगा स्वास्थ्य केंद्र आया और फर्जी मेडिकल बनाने का दबाव बनाने लगा।जिस पर चिकित्सक ने फर्जी मेडिकल बनाने से इंकार कर दिया।इस पर ट्रेनी दरोगा ने अपशब्द कहते हुए चिकित्सक को धमकाते हुए देख लेने की बात कही।
24 नवम्बर को पुनः दरोगा ने फोन पर चिकित्सक को धमकाया।इस मामले में चिकित्सक ने विभागीय अधिकारियों से बात कर चौकी पर लिखित शिकायत दी।
मामला विभाग से जुड़ा होने के कारण चौकी इंचार्ज ने उच्चाधिक्कारियों को अवगत कराया।एससपी गोरखपुर के आदेश पर पुलिस ने ट्रेनी दरोगा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है।
