देवरिया
छेड़खानी की शिकायत करने गए पिता को पीटकर मौत के घाट उतारा
देवरिया:
देवरिया में एक व्यक्ति को दबंगो ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।ईश्वरपुर गांव में यह घटना तब घटी जब पिता अपनी पुत्री के साथ हुए छेड़खानी की शिकायत लेकर पहुंचा था।
पुलिस के कहे अनुसार वारदात का शिकार भोला( 50)एकौना क्षेत्र का रहने वाला था।
बृहस्पतिवार की शाम घर के दरवाजे पर उनकी बेटी बैठी थी।तभी रिश्तेदारी में गाँव मे आये युवक ने उससे छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।
युवती ने इसकी शिकायत अपने पिता से किया।पिता आरोपित युवक के रिश्तेदार के घर उलाहना लेकर पहुंचा।
आरोप है कि आरोपितों ने युवती के पिता की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दिया।गंभीर रूप से घायल भोला को जिला अस्पताल लाया गया।फिर मेडिकल कालेज भेज दिया गया।
हालत में सुधार न होने पर उन्हें पीजीआई लखनऊ भेजा गया।रास्ते मे ही भोला ने दम तोड़ दिया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध गोलबंद होकर मार-पीट करने,छेड़छाड़ व गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
