लखनऊ
सवा लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आज सीएम योगी बांटेंगे स्मार्ट फोन, इन्फेन्टोमीटर भी दिया जाएगा
#लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन का तोहफा देंगे। प्रदेश के 1 लाख 23 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही इन्फेन्टोमीटर भी वितरित होगा। कार्यक्रम में लखनऊ व उन्नाव की 30 कार्यकत्रियों को फोन व इन्फेन्टोमीटर सीएम योगी अपने हाथों से देंगे। नवजात बच्चों की वृद्धि नापने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र को नवजात वृद्धि निगरानी यंत्र (इंफेंटोमीटर) दिया जा रहा है। स्मार्ट फोन से लैस होने के बाद बच्चों के पुष्टाहार और देखभाल समेत आंगनबाड़ी से संचालित होने वाली योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। वहीं इस स्मार्टफोन के माध्यम से भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। बता दें उत्तर प्रदेश में इस समय 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं।
एक अक्तूबर से आंगनबाड़ी केन्द्रों में शुरू हो सकती है पढ़ाई,
प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक अक्तूबर से पढ़ाई शुरू हो सकती है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इन केन्द्रों पर तीन से छह वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए प्री प्राइमरी की कक्षाएं नई शिक्षा नीति के तहत शुरू की जानी हैं। प्रदेश के 1.85 लाख केन्द्रों पर पढ़ाई होनी है। पहले चरण में 1.15 लाख उन केन्द्रों से शुरुआत होगी जहां केन्द्र स्कूल परिसर में बने हुए हैं।
| WEBSITE | PURVANCHAL BHARAT NEWS |
| LINK | https://purvanchalbharatnews.com/ |
