उत्तर प्रदेश
छेड़खानी का विरोध करने पर सिकरीगंज के युवक की हत्या
गोरखपुर:
सिकरीगंज क्षेत्र के बरोही गांव के खेत मे युवक की लाश मिली। खेत पानी से डूबा हुआ था।
युवक का गला धारदार हथियार से रेता गया था तथा उसका गुप्तांग भी काटा गया था।पुलिस ने इस मामले में घटना का 8 घण्टे में पर्दाफाश करते हुए हत्या आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अवरारूप गाँव निवासी लक्ष्मीकांत का लड़का सुरजीत साइकिल की दुकान चलाता था।यहां आने जाने के दौरान दीपेंद्र को सुरजीत की बहन का मोबाइल नम्बर मिल गया।वह सुरजीत की बहन को मोबाइल पर परेशान करने लगा।बहन ने जब इसकी शिकायत सुरजीत से की तो सुरजीत नद दीपेंद्र को मना किया जिसपर वह नाराज हो गया।
दीपेंद्र ने शनिवार को सुरजीत को मिलने के लिए एकांत में बुलाया ।बात-चीत के दौरान ही उसने सुरजीत की हंसिये से सुरजीत का गला रेत दिया।
पुलिस ने दीपेंद्र को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हंसिया व डंडा बरामद कर लिया है।
