दिल्ली
केंद्र सरकार के प्रस्ताव को किसानों ने किया खारिज, 12 को दिल्ली-आगरा व दिल्ली जयपुर हाइवे जाम करने की दी धमकी
नई दिल्ली:
चौदह दिन से दिल्ली सीमा पर आंदोलनरत किसानों ने केंद्र सरकार के किसी भी प्रस्ताव को लिखित रूप से मानने से साफ इंकार कर दिया।दो टूक कहा कि किसान कानून वापस लिए जाए।यदि यह कानून वापस नहीं होगा तो आंदोलन और तेज होगा।उन्होंने कहा कि यदि सरकार नहीं चेतेगी तो 12 को दिल्ली-आगरा व दिल्ली-जयपुर हाइवे जाम करेगे।साथ ही 14 दिसम्बर से देशव्यापी प्रदर्शन की भी बात कही है।
केंद्र सरकार ने बुधवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लिखित आश्वासन, मंडियों से बाहर काम करने वाले व्यवसायियों का पंजीकरण,,उनकर कर व उपकर लगाने का प्रस्ताव दिया।जिसे किसान नेताओ ने नामंजूर कर दिया।
Continue Reading
