गोरखपुर ग्रामीण
सेंट्रल बैंक उरुवा में अनियमितताओं की भरमार,ग्राहकों की नहीं सुनते कर्मचारी
गोरखपुर।
गोरखपुर के दाक्षिणांचल में स्थित कस्बा उरुवा बाजार के सेंट्रल बैंक के ग्राहक विभिन्न परेशानियों से जूझ रहे हैं।शिकायत के बाद भी उनकी समस्या के समाधान में बैंक का मैनेजर सहित सभी कर्मचारी उदासीन हैं।
ताजा मामला उरुवा ब्लॉक के गांव बेलासपुर निवासी स्वर्गीय मिठाई लाल के लड़के अनिल गौड़ का है।पैर से दिव्याग अनिल गौड़ अपने पैर के ऑपरेशन के लिए दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल जाना है।पाई-पाई जोड़कर उन्होंने अपने सेंट्रल बैंक के एकाउंट में लगभग 37 हजार जमा किया है। वह अपने खाता को अपने आधार से लिंक कराने के लिए परेशान हैं।
उनका कहना है कि यदि मेरा खाता आधार कार्ड से लिंक हो जाता तो मैं कहीं से भी पैसा निकाल लेता।
उन्होंने अपने नात रिश्तेदारों से मांग कर सेंट्रल बैंक उरुवा में अपना खाता खोलवाया।
अनिल गौड़ का कहना है कि बीते 10 दिनों से
सेंटल बैंक का मैनेजर और कर्मचारी तानाशाह बन चुके हैं।अपनी दिव्यागता का हवाला देने के बाद भी सभी कर्मचारियों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।पीड़ित ने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कार्यवाही की मांग किया है
इस सम्बंध में जब उरुवा सेंट्रल बैंक के मैनेजर का पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो उपलब्ध नंबर पर उनसे बात नही हो सकी ।उनका पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
