गोरखपुर ग्रामीण
बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत,गांव शव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब
गोरखपुर।
शनिवार सुबह 6 बजे अहमदाबाद में तैनात बीएसएफ जवान का हार्ट अटैक से मौत हो गया।शनिवार दोपहर हवाई प्लेन से जवान का शव लखनऊ पहुंचा,उसके बाद लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा शव पैतृक गांव पहुंचा,शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अन्तिम विदाई दी गयी,शनिवार देर शाम 8 बजे गोला के मुक्तिधाम घाट पर बड़े पुत्र आयुष ने मुखाग्नि दी,
खजनी विधान सभा क्षेत्र के परसिया गांव निवासी स्वoहरिहर मौर्य का पुत्र रुदल प्रसाद मौर्य 39 वर्ष गुजरात के अहमदाबाद में सूबेदार के पद पर तैनात था।वह परिवार के साथ फोर्स के बटालियन मे रहते थे,शनिवार को सुबह 6बजे टहलने निकले थे,रुदल को टहलने के दौरान हार्ट अटैक आ गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े,आनन फानन मे जवानो ने अहमदाबाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।इसके बाद उनके परिजनों को मौत होने की सूचना दी गई।शनिवार दोपहर जवान का शव पत्नी व दो बच्चों के साथ पैतृक गांव परसिया पहुंचा।जहां खजनी विधायक संत प्रसाद, एसडीएम पवन कुमार,सी ओ बॉसगांव ने फोर्स समेत जवान को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दिया गया।जवान के शव के पहुंचते ही गांव में जन सैलाव उमड़ पड़ा।गांव के लोगों की आंखों में आंसू थे।यह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे,ये अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र आयुष 10 बर्ष व पुत्री आयुष्का 14 बर्ष पीछे छोड़ गये,दोनों बच्चे अहमदाबाद मे पढ़ाई की तैयारी कर रहे है।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश1 week agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ2 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
