दिल्ली
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का हुआ निधन, पीएम ने शोक संवेदना प्रकट किया
दिल्लीः
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार की शाम गुवाहाटी मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में निधन हो गया।वह 84 साल के थे।उनकी तबियत पहले से ही खराब चल रही थी।राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल मौके पर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस बात की जानकारी उन्होंने अपने खुद ट्वीट कर दिया है।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “तरुण गोगोई जी एक लोकप्रिय नेता और एक वयोवृद्ध प्रशासक थे, जिन्हें असम के साथ-साथ केंद्र में भी राजनीतिक अनुभव था।उनके निधन से दुखी हूं।दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. शांति.”
Continue Reading
