गोरखपुर ग्रामीण
अपराध के प्रति महिलाओं में जागरूकता जरूरी:क्षेत्राधिकारी
गोरखपुर:
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम सभा बेवरी में नारी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी गोला श्यामदेव बिंद ने महिलाओं को बताया कि थानों में महिलाओं कि समस्याओं को सुनने के लिये महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के साथ टोल फ्री नंबर की व्यवस्था की गयी है। जहां महिलायें अपने साथ हो रहे किसी भी अपराध की जानकारी बेझिझक दे सकती हैं ।
कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने महिलाओं को उनके अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी। साथ ही अपराध व अपराधियों के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल व अध्यक्षता ग्राम प्रधान अमेरिकालाल ने किया।
कार्यक्रम में एसएसआई जयराम यादव, एसआई मु कादिर व कृष्णकांत यादव, निशी सिंह ,खुशबु मौर्य, संदीप यादव, प्रदीप यादव, बबलू यादव, भीम यादव, अजय,गीता, अनिल सोनकर आदि लोग उपस्थित रहें।
Continue Reading
