अयोध्या
एक पति की दूसरी पत्नी होती है दुश्मन, लेकिन यूपी के बरेली में एक पत्नी खुशी खुशी लाई अपनी सौतन
पूर्वांचल भारत न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। बता दें कि जिले की एक महिला ने अपने पति की खुशी के लिए दूसरी शादी की ना सिर्फ सहमति दी, बल्कि बारात में शामिल होकर अपनी सौतन को विदा करा कर अपने घर ले लाई. खबर है कि शादी के चार साल बाद भी दंपति को संतान नहीं हुई थी। इसी के चलते पति की संतान की इच्छा को देखते हुए महिला ने पति की दूसरी शादी की सहमति दे दिया।
आपको बता दें कि महिला के मायके वालों ने शादी पर एतराज जताते हुए थाने में तहरीर दी. मगर महिला अपने पति के बचाव में खड़ी हो गई। पुलिस ने भी महिला की सहमति को देखते हुए शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। प्यार, त्याग और आपसी सामंजस्य का यह किस्सा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बताते हैं विस्तार से पूरे मामले को-
बरेली में फरीदपुर के एक मोहल्ले में एक परिवार ने चार साल पहले अपनी बेटी की शादी भगवंतापुर गांव के एक युवक से की थी। पति-पत्नी दोनों बड़े प्यार से रह रहे थे, लेकिन उन्हें संतान नहीं हुई थी। खबर है कि शख्स ने संतान प्राप्ति के लिए दूसरी शादी करने की इच्छा व्यक्त की थी। जब पति ने पत्नी के सामने दूसरी शादी की बात कही तो उसने इस बात के लिए सहमति दे दी। फिर क्या था इसके बाद पति का रिश्ता तय हो गया और पत्नी अपनी सौतन को लाने को खुशी-खुशी तैयार हो गई।
इधर रिश्तेदारों और दोस्तों ने युवक की दूसरी शादी पीलीभीत के बिलसंडा से तय करा दिया। बीते गुरुवार को युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ बारात लेकर गया। उसकी पहली पत्नी भी अपने पति के साथ बाराती बन कर बारात में सजधज कर गई।
पीलीभीत में भी जब बारात पहुंची तो पत्नी को साथ देख कर शादी में आये लोग भी चर्चा करने लगे। साथ ही पति पत्नी के बीच प्रेम को देख कर अभिभूत हो गए। मगर जब दामाद की दूसरी शादी की बात गांव वालों के जरिए महिला के मायके वालों को हुई, तो वे विरोध करने के लिए थाने पहुंच गए।
पुलिस ने कही ये बात-
महिला के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं, फरीदपुर इंस्पेक्टर से एसपी देहात ने जब मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम को भेजा गया, तो जांच में महिला की सहमति से पति की दूसरी शादी करने की बात सामने आई. महिला ने पुलिस से कहा कि उसे इस शादी से कोई समस्या नहीं है। बता दें कि पत्नी की सहमति के चलते पुलिस की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
-
अयोध्या2 weeks agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध6 days agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
अपराध2 weeks agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध2 weeks agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ1 week agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
उत्तर प्रदेश4 days agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश4 days agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
