गोरखपुर ग्रामीण
आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान में उरुवा के 27 लोग सदस्य बनें
गोरखपुर:
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश सदस्यता अभियान के अंतर्गत
उरुवा ब्लाक में कुल 27 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिया।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव की अध्यक्षता में यह अभियान बथुआ गांव में चलाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि
आम आदमी पार्टी की नीति से जनता प्रभावित होकर उसकी सदस्यता ग्रहण कर रही है।आगामी चुनाव में प्रदेश की हर सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।यदि पार्टी बहुमत में आती है तो दिल्ली मॉडल की तर्ज पर यूपी में भी विकास की गंगा बहेगी।उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों से केजरीवाल की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने की बात कही।
इस अवसर पर प्रदीप यादव,इंद्रमणि सिंह, अक्षयलाल प्रजापति, गुलशन कुमार,राम कवल, शिववरन , अमरजीत यादव,रामवृक्ष यादव, भोला कुमार , रामप्रताप कुमार, सहित 27 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण किया।
