ताज़ा ख़बर
शोहदों से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ी परीक्षा, 10 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज ।
उमेश यादव, गोला, गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग छात्रा का कालेज जाते समय रास्ते में रोककर फोटो खींच लिया और फोटो को वायरल करने की धमकी दे दिया। आरोपितों के डर से छात्रा ने परीक्षा छोड़ दिया। वह विगत दस दिनों से थाने का चक्कर लगा रही है। पुलिस ने उसका दो बार बयान भी लिया लेकिन मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ। पीड़िता ने सीओ, एसएसपी सहित पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है।
पीड़िता ने पत्र में लिखा है कि मैं अपने गांव के पास स्थित एक कालेज में हाईस्कूल की छात्रा हूं। बीते 15 नवंबर को कालेज जाते समय बगल के गांव के पास गांव का ही एक युवक दूसरे गांव के युवक के साथ मिलकर मुझे पकड़ लिया और मेरा हाथ पकड़कर खींचने लगा। इसी दौरान उन्होंने मेरा फोटो भी खींच लिया। जब मैंने शोर मचाया तो वे लोग भाग गए। मैं रोते हुए कालेज पहुंची तो शिक्षक ने पूरी घटना जानने के बाद मेरे परिवार के लोगों को बुलाया। उसके बाद मैं थाने का चक्कर काट रही हूं और पुलिस मेरा दो बार बयान भी ले चुकी है। दूसरी ओर आरोपित तहरीर वापस लेने के लिए लगातार इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। उसमें से दूसरे गांव का युवक शातिर अपराधी है और वह पाक्सो एक्ट में जेल जा चुका है। उनके डर से मैंने विद्यालय की परीक्षा छोड़ दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरूण कुमार सिंह का कहना है कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। पता करवाता हूं।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर6 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर37 minutes agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
