गोरखपुर ग्रामीण
सोशल मीडिया पर मशहूर लेडी पुलिसकर्मी ने, नौकरी से दिया इस्तीफा, बोली- ट्रोल न करें
आगरा ।
सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके रातों रात सुर्खियों में आई यूपी पुलिस की महिला सिपाही ट्रोल हो रही हैं। आगरा के एमएम गेट थाने में तैनात सिपाही प्रियंका मिश्रा सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणियों से काफी परेशान हैं। ट्रोलर्स से परेशान प्रियंका ने अब सिपाही पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगरा के एसएसपी मुनिराज को अपना इस्तीफा सौंपा है, साथ ही उन्होंने एक और वीडियो अपलोड कर अपील भी की है।
दरअसल, प्रियंका मिश्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसमें वो एक डायलॉग में एक्टिंग करती दिख रही है। डायलॉग है, “हरियाणा पंजाब तो बेकार ही बदनाम है, आओ कभी उत्तर प्रदेश में रंगबाजी क्या होती है हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं और ना गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं। हमारे यहां तो 5 साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं।” वीडियो में प्रियंका पुलिस की वर्दी में थी और हाथ में हथियार लिए हुए थी। वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ तो प्रियंका की मुसीबतें भी बढ़ गई। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
वहीं, मामला संज्ञान में आते ही आगरा एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाने से सिपाही को लाइन भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ लोगों के कमेंट से परेशान होकर प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी आगरा मुनिराज को इस्तीफा सौंप दिया है और वो इस समय मानसिक तनाव के दौर से गुजर रही हैं। इस्तीफा मिलने पर एसएसपी मुनिराज का कहना है कि महिला कांस्टेबल आई थी और उसने मुझे अपना इस्तीफा सौंपा है। मैं उनसे और उनके परिजनों से बात करूंगा और उसी के आधार पर यह तय करूंगा कि इस्तीफा स्वीकार किया जाए या नहीं।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश1 week agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ2 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
