Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गोरखपुर। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी को राखी बांधने एक, दो नही बल्कि कई दर्जनों की संख्या मे बहनें पहुच गयी । रविवार को रामलीला रंगमंच के पास श्री त्रिपाठी को एक एक कर लगभग 50/60 की संख्या मे बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके यश व दिर्घायु होने की कामना की। श्री त्रिपाठी ने भी उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें भेट स्वरूप उपहार दिया । इस अवसर पर जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र, राजीव पाण्डेय, विनय तिवारी, अभिषेक गुप्ता, श्रीमती सिंधु जायसवाल, तबस्सुम बानो, निशा जायसवाल, बनवारी प्रसाद, पप्पू आदि मौजूद रहे।