गोरखपुर ग्रामीण
नीजी विद्यालय केप्रवंधकों ने पढ़ाई शुरू करने की आवाज उठाई
गोरखपुर।
पिपराइच नगर पंचायत क्षेत्र के प्राईवेट विद्यालयों के प्रवंधकों का मंगलवार को सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी हाटा रोड
के सभागार में बैठक हुई । जिसमें कोरोना काल से बंद विद्यालयों को पुनः खोलने के लिए मांग किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालय पिछले डेढ़ साल से बंद है । सरकारी स्कूलों में वेतन आदि सुविधाएं मुहैया है । लेकिन नीजी स्कूलों में कार्यरत सभी शिक्षक , कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं तथा भूखमरी के कगार पर हैं । प्रवंधकों की हालत तो और दयनीय हो गया है । ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण बच्चों का आनलाइन पढ़ाई भी बाधित है ।विना पठन पाठन के अगली कक्षा में प्रोन्नति करनै से बच्चों का भविष्य विगड़ रहा है ।इसके लिए हम सबको आगे आना होगा ।
प्रवंधक संघ सत्य प्रकाश राजन ने शासन प्रशासन से मांग किया कि जल्द विद्यालयों के खोलने सहित अन्य समस्याओं का समाधान ना निकला । तो प्रबंधक संघ , शिक्षक व्यापक जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।
उन्होंने कहा लंबे समय से विद्यालय बंद होने के कारण स्कल वाहनों का किस्त , बिजली का बिल , भवन का किराया इत्यादि बकाये का बोझ बढ़ता जा रहा है । लेकिन सरकार न तो हमें कोई अनुदान दे रही है ।न बिजली का बिल ही मुआफ कर रही है ।
प्रवंधकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र शिक्षामंत्री , राज्यपाल आदि को भेजने का निर्णय किया । तथा प्रदेश भर के प्रवंधकों से भी एक मांग पत्र भेजने की अपील किया । साथ ही आगे की रणनीति बनाने के लिए सत्य प्रकाश राजन , पिपराइच ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को नामित किया गया ।
इस अवसर पर संयोजक सुरेश गुप्ता , अशोक तिवारी, रविंद्र मिश्रा, अनिल पांडे ,सदानंद गुप्ता संतोष वैश्य, बृजभूषण सिंह, विजय कुमार वर्मा ,मोहम्मद शान , अमित आदि उपस्थित थे।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर3 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर3 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर3 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

Pingback: नीजी विद्यालय केप्रवंधकों ने पढ़ाई शुरू करने की आवाज उठाई - Aavaj.com