Connect with us

गोरखपुर ग्रामीण

बिहार के बेगूसराय में कोरोना संक्रमित दलित शिक्षक के शव को श्मशान में जलाने से रोका,नास्तिक युवक ने अपने जमीन में दफनाने की दी जगह

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार।
बिहार के बेगूसराय में समाज का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है जिसकी भर्त्सना हर जगह हो रही है।करोना संक्रमित दलित शिक्षक की मौत के बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले गए तो वहां मृतक शिक्षक का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया गया।परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए इस श्मशान से उस श्मशान दौड़ते रहे लेकिन उन्हें अंतिम संस्कार नही करने दिया गया।
जीवित मानव को सम्मान दें या न दें। परन्तु मरने में बाद हर किसी के शव का सम्मान किया जाता है। शव के आगे लोग नतमस्तक होते हैं। हिन्दू हों या मुसलमान। लाश जलाने की बात हो या दफनाने की। इसमें परिजन व समाज के लोग आगे बढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हैं। लेकिन बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर पंचायत के बजही गांव के मृत शिक्षक राजबंसी कुमार रजक की अंत्येष्टि क्रिया में लोगों का अमानवीय चेहरा सामने आया।

मृतक नियोजित शिक्षक कोरोना संक्रमित था। इसलिए समाज के ठेकेदारों ने उसकी लाश को अपने यहां के श्मशान में जलाने से रोक दिया। एक श्मशान से दूसरे श्मशान फिर तीसरे श्मशान तक लाश को घुमाया गया। शोषित पीड़ित महादलित समुदाय से जुड़े मृतक के परिजनों को लगभग 10 घण्टे तक अंत्येष्टि क्रिया के लिए भटकना पड़ा। हिन्दू धर्म से जुड़े इस मृतक का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति से नहीं हुआ। उसे दफना दिया गया। अग्नि संस्कार नहीं होने से मृतक के परिजन असन्तुष्ट हैं। स्थानीय प्रशासन इस मुद्दे पर मौन है।

देवदूत बनकर आया मटिहानी गांव का समीर-
कोरोना से मृत नियोजित शिक्षक राजबंसी रजक की अन्त्येष्टि क्रिया में व्यवधान होता देख समीर कुमार देवदूत बनकर सामने आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विचार से नास्तिक समीर मानवता का असली पुजारी निकला। कभी भी मंदिर व मस्जिद के आगे सिर नहीं झुकाने वाला समीर सामंतवादी विचारधारा को नकार दिया। उसने मानव धर्म को सर्वोपरि मान शव का सम्मान किया। उसने अपनी निजी भूमि में शव को दफन करवाया। हालांकि इस कार्य में उसे लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। परन्तु समीर अपने निर्णय पर खुश हैं। मृत प्राणी के शरीर को दो गज जमीन उपलब्ध करवाकर वह आज अपने को खुशनसीब मान रहा है।

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

गोरखपुर शहर2 weeks ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़3 weeks ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया3 weeks ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर3 weeks ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण3 weeks ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर3 months ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर3 months ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण3 months ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

गोरखपुर ग्रामीण3 weeks ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर3 months ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर3 months ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़3 weeks ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर3 weeks ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर शहर2 weeks ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।

प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

041529
Total views : 48581

प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page