अपराध
बीकापुर क्षेत्र में मवेशी चोर सक्रिय,सरिया से भैंस खोल ले गए चोर
अयोध्या(बीकापुर):
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा बनकट मठिया निवासी राम अवध निषाद की सरिया में खूंटे से बंधी भैंस बुधवार बीती रात अज्ञात चोर खोल ले गए। पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि रोज की भांति उनकी भैंस बुधवार की रात भी घर के पास स्थित सरिया में बंधी थी। जो गुरुवार सुबह रस्सी सहित गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके पहले भी कोतवाली क्षेत्र में कई किसानों के मवेशी चोरी हो चुके हैं। मवेशी चोरी की बढ़ रही घटनाओं से पशुपालक अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर हो रहे हैं काफी चिंतित कि किस प्रकार पशुओं की सुरक्षा की जाय।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
