उत्तर प्रदेश
राशन कार्ड में पत्नी की जगह छप गयी साली की फोटो घर मे मचा बवाल
गोरखपुर:
गोरखपुर के गीता वाटिका के एक परिवार में आपूर्ति विभाग की गड़बड़ी से राशन कार्ड में पत्नी की जगह साली की फोटो छप गयी।पत्नी को जब यह बात पता चली उसने पति से बात-चीत बन्द कर दिया।वही उस शख्स की साली भी बेहद नाराज हो गयी।

दरसल गीता वाटिका के रहने वाले दो भाइयों ने बीते वर्षो राशन कार्ड के लिए एक साथ ही आवेदन किया था। दोनों आवेदन उनकी पत्नियों के नाम से हुआ था।दरसल दोनों आपस मे सगी बहन हैं।राशन कार्ड जब प्राप्त हुआ तो विभाग की चूक से बड़े भाई की पत्नी की जगह छोटे भाई की पत्नी की फोटो छप गयी।जबकि छोटे भाई की फोटो राशन कार्ड में सही था।

बताया जा रहा है कि इस गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब राशन कार्ड बड़े भाई की पत्नी के हाथ लगा। पति ने इस गड़बड़ी को अपनी पत्नी से चार साल तक छिपाए रखा लेकिन बीते दिनों कार्ड पत्नी के हाथ लग गया।
बड़ा भाई आप राशन कार्ड दुरुस्त कराने के लिए विभाग का चक्कर लगा रहा है।

-
गोरखपुर ग्रामीण6 days agoसिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoदिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
ताज़ा ख़बर1 week agoशपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
