गोरखपुर ग्रामीण
लंदन और सिंगापुर की तरह गोरखपुर में लग सकता है बड़ा झूला: सदर सांसद रवि किशन सीएम योगी से मिले दिया प्रस्ताव
गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अब वह दिन दूर नहीं है। जब लंदन और सिंगापुर के तरह गोरखपुर में भी आपको बड़ा झूला देखने को मिल सकता है। हर व्यक्ति का सपना होता है, वह कभी लंदन या सिंगापुर घूमे लेकिन यह तो हर किसी के भाग्य में नहीं हो सकता । लेकिन यह सब कुछ सच होने जा रहा है।अपने गोरखपुर में इसके लिए गोरखपुर के सदर सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन की पहल पर यह मुमकिन होने जा रहा है। अब पूर्वांचल समेत पूरे भारत का सपना साकार होने जा रहा है। और पर्यटन का केंद्र बनेगा गोरखपुर शहर , इसके लिए सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन ने शनिवार को लखनऊ जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सांसद ने रामगढ़ताल किनारे ‘गोरखनाथ आई’ लगाने का प्रस्ताव दिया है। सांसद के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। सांसद ने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे प्रमुख शहर है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। रामगढ़ताल की खूबसूरती की चर्चा देशभर में है। अब फिल्मों की शूटिंग होने लगी है। फिल्मों की शूटिंग होंगी तो लोगो को रोजगार मिलने की अपार संभावनाएं हैं। और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । हम आपको बता दें कि, लंदन आई टेम्स नदी के किनारे बना है। सिंगापुर आई भी मरीना में पानी के किनारे बना है गोरखपुर में यह रामगढ़ ताल के किनारे बनने से बहुत ही आकर्षक लगेगा। क्योंकि वहां पहले से नौका विहार है, जो मुंबई का जुहू चौपाटी का नजारा लगता है। लोग बड़ी मात्रा घूमने जाते है। गोरखनाथ आई बन जाने से नजारा कुछ और होगा। अगर हम लंदन आई की बात करे तो,लंदन में यूरोप का सबसे ऊचां (135 मीटर) कैटीलिवर ऑब्जर्वेसन व्हील है। इसे शुरू होने में करीब 45 मिनट लगते हैं। गोरखपुर में अगर इसका निर्माण होता है तो इस व्हील की ऊंचाई 151 मीटर रहेगी, जो दुनिया में सर्वाधिक होगी
-
गोरखपुर शहर1 week agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
