गोरखपुर ग्रामीण
नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया
Gorakhpur:
47 मरीजों में पाया गया मोतियाबिंद का लक्षण।
गोरखपुर के दक्षिणांचल के धुरियापार कस्बें में गुरुवार को मित्तल आई हास्पिटल के सौजन्य से सीतापुर चश्मा घर के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 180 लोगों की आंखों की जांच कर उचित परामर्श दिए। जो प्रत्येक मरीजों को आवश्यकता अनुसार निशुल्क दवा भी वितरण किया गया।जिसमें मुन्ना देवी,रेनू यादव,नागेंद्र,रामजीत,ओंकारनाथ मिश्रा,प्रेमनाथ,प्रेम गुप्ता,विनोद,सोनम,हरिंदर,महादेव परशुराम त्रिपाठी आदि ने इस कैंप का लाभ उठाया।
शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर मिश्रा ने किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों से शिविर का बढ़चढ़ कर लाभ उठाने की बात कही व गोरखपुर से चलकर आए डॉ को आभार ज्ञापित किया। इसके बाद मित्तल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नेत्र रोगियों की जांच की। शिविर में 47 रोगियों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। इस अवसर पर डां अमित मित्तल कुशलतापूर्वक प्रत्येक मरीजों का जांच किये।
साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल धुरियापार अरुण गुप्ता मरीजों दिखाने में कुशलतापूर्वक मदद करते रहे । गोविंद जयसवाल मोनू गुप्ता शत्रुघ्न तिवारी, रिंटू साहिब, दीपक मौर्य, गोपाल पटवा आदि लोग मौजूद रहे।
-
अयोध्या2 weeks agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
अपराध1 week agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
उत्तर प्रदेश5 days agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
अपराध2 weeks agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध2 weeks agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ2 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
उत्तर प्रदेश5 days agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
