उत्तर प्रदेश
गधे की लीद से मसाला के बाद अब जानवरो की हड्डी व चर्बी से घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
आगरा:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिलावटी खाद्य सामग्रियों का गढ़ यूपी बन चुका है इसमें कोई संदेह नहीं है। अभी यूपी में गधे की लीद , भूसा व केमिकल से मसाला बनाने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि अब आगरा में जानवरों की हड्डियों व चर्बी से घी बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में जानवरों की हड्डी व चर्बी बरामद किया है।जिससे गैस चूल्हे पर घी बनाया जा रहा था।
इंडिया टुडे रिपोर्टर अरविंद शर्मा के मुताबिक, ये फैक्ट्री आगरा के खंदौली कस्बे में चल रही थी।17 दिसंबर को यहां छापेमारी हुई।पुलिस टीम ने फैक्ट्री संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।दो आरोपी टीम को चकमा देकर फरार हो गए।बताया जाता है कि पुलिस टीम ने जब फैक्ट्री में छापेमारी की, तो वहां कथित तौर पर गैस के चूल्हे पर चर्बी उबाली जा रही थी।पुलिस के पहुंचते ही फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
पकड़े गए चार आरोपितों में एक फैक्ट्री का मालिक चांद बाबू है। उसके अलावा तीन कर्मचारी शैफी, इरशाद और ताहिर भी पकड़े गए हैं ।सल्लो और सोहिल भाग निकले। एत्मादपुर, आगरा की सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि फैक्ट्री से भारी मात्रा में पशुओं की चर्बी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि ये गिरोह आगरा सहित आसपास के जिलों में नकली घी की सप्लाई कर रहा था।
