उत्तर प्रदेश
5 दिसम्बर से उरुवा डाकघर का सर्वर खराब, उपभोक्ता परेशान
गोरखपुर:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर के दाक्षिणाचल का प्रमुख डाकघर उरुवा का इंटरनेट खराब होने के चलते यहां के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बीते 5 दिसम्बर से ही यहां के कर्मचारी सर्वर खराब होने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं।जिससे उनके डाकखाने से समन्धित कार्य नहीं हो पा रहे हैं|
जानकारी के अनुसार 5 दिसम्बर से ही डाकघर उरुवा का सर्वर खराब है जिसके चलते यहां ग्राहकों का आरडी,एसबी,किसान विकास पत्र,एनएससी,रजिस्ट्री,स्पीड पोस्ट आदि नहीं हो पा रहा है।
ग्राहकों का यह भी कहना है कि आये दिन स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पोस्टल ऑर्डर, टिकट आदि की समस्या यहाँ हमेशा बनी रहती है। उरुवा शाखा पर पिछले कई दिनों से सभी कार्य ठप पड़ा है।
जिसके चलते क्षेत्र की जनता व डाकघर के ग्राहक 12 किमी. की दूरी तय कर सिकरीगंज या 17 किमी की दूरी तय कर गोला जाने को विवश हैं।
ग्रामीणों ने इस मामले में सबंधित विभाग से कार्यवाही कर समस्या के निस्तारण की मांग किया है।
इस मामले में उपडाकपाल उरुवा जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव से बात करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 week agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया2 weeks agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
गोरखपुर शहर23 hours agoउरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी
