गोरखपुर ग्रामीण
यूपी लखनऊ: कोहरे के कारण सीएम योगी का हेलीकाप्टर नहीं हुआ लैंड वापस लौटना पड़ा गोरखपुुर
यूपी
लखनऊ: कोहरे के कारण सीएम योगी का हेलीकाप्टर नहीं हुआ लैंड वापस लौटना पड़ा गोरखपुुर
विजिबिलिटी के अभाव में लखनऊ के रास्ते से ही सीएम योगी आदित्यनाथ का विमान वापस गोरखपुर एयरपोर्ट लौट आया। 10.05 बजे के करीब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वापस गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए। सीएम योगी आदित्यनाथ की इस अचानक वापसी से थोड़ी देर के लिए उनकी सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
एम्स परिसर में पूर्वाचल विकास बोर्ड की राष्ट्रीय संगोष्ठी के सत्र को संबोधित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर आए। भोजन करने के बाद 8.30 बजे वे गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। डीएम और एसएसपी समेत अन्य प्रशासनिक अमला उन्हें 9 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार के विशेष विमान से विदा कर लौटा। सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष विमान लखनऊ के लिए उड़ान भर गया लेकिन कोहरा इतना ज्यादा था कि चालक दल लखनऊ पहुंचने के पहले ही वापस का निर्णय ले लिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी चालक दल के निर्णय का सम्मान करते हुए वापसी की स्वीकृति दी। सीएम के वापस लौटने की सूचना मिलते ही कुछ प्रशासनिक अधिकारी रास्ते तो कुछ घर पहुंच चुके थे, आनन फानन में एयरपोर्ट की ओर दौड़ पड़े। मंदिर से भी सीएम फ्लीट की गाड़ियां एयरपोर्ट पहुंची। 9.50 के करीब सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष विमान वापस गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतर गया। उनके उतरने के बाद कई अधिकारी पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ वापस 10.05 बजे तक गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए।
-
अयोध्या2 weeks agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध5 days agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
अपराध2 weeks agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध2 weeks agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ1 week agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
उत्तर प्रदेश3 days agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश3 days agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
