उत्तर प्रदेश
उरुवा:शौचालय के नाम पर लगभग डेढ़ लाख निकल गया फिर भी शौचालय अधूरा
गोरखपुर:
उरुवा के ग्राम पंचायत रौजा दरगाह में स्थित प्राथमिक विद्यालय के शौचालय बनवाने के नाम पर ग्राम प्राधान व सेक्रेटरी द्वारा 145000 रुपये निकालने के बाद भी अभी तक शौचालय अर्धनिर्मित पड़ा हुआ है। जबकि धन की निकासी वित्तीय वर्ष 2018-19 में ही कर लिया गया। गांव के हाजी मोहिबुल्लाह खान ने इस मामले की शिकायत खण्ड विकास अधिकारी उरुवा को देकर जांच कर कार्यवाही की मांग किया है।
हाजी मोहिबुल्लाह खान ने अपने द्वारा दिये गए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत रौजा दरगाह में स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में पूर्व में बना शौचालय जीर्ण-शीर्ण दशा में है। 2018-19 में भी शौचालय के नाम पर 145000 एक लाख पैतालीस हजार रुपये निकाला गया।जबकि शौचालय तभी से अर्धनिर्मित अवस्था मे है। हाजी मोहिबुल्लाह ने यह शिकायती पत्र बीते 23 नवम्बर 2020 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में दिया।शिकायती पत्र को ब्लाक की ही कर्मचारी निशा सिंह ने रिसीव भी कर लिया है।बावजूद इसके अभी तक इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी।
ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी शौच के लिए बाहर जाते हैं। साथ ही ब्लाक के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने मामले में लीपापोती का आरोप लगाया है।
इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी उरुवा भईयनलाल का कहना है कि मामला संज्ञान में है,एडीओ पंचायत को जांच टीम गठित कर कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
अयोध्या3 weeks agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश1 week agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 weeks agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध3 weeks agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ2 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
