उत्तर प्रदेश
फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में ट्रेनी दरोगा पर मुकदमा दर्ज
गोरखपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट के चिकित्सक को डरा धमकाकर फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में ट्रेनी दरोगा के विरुद्ध एससपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार गुलहरिया क्षेत्र के भैरवा गांव के रंजीत कन्नौजिया मुरादाबाद में प्रशिक्षु दरोगा के रूप में ट्रेनिंग ले रहा है।
बीते दिनों छुट्टी पर वह घर आया था।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट के वरिष्ठ चिकित्सक आशुतोष का आरोप है कि बीते 16 नवम्बर को उक्त प्रशिक्षु दरोगा स्वास्थ्य केंद्र आया और फर्जी मेडिकल बनाने का दबाव बनाने लगा।जिस पर चिकित्सक ने फर्जी मेडिकल बनाने से इंकार कर दिया।इस पर ट्रेनी दरोगा ने अपशब्द कहते हुए चिकित्सक को धमकाते हुए देख लेने की बात कही।
24 नवम्बर को पुनः दरोगा ने फोन पर चिकित्सक को धमकाया।इस मामले में चिकित्सक ने विभागीय अधिकारियों से बात कर चौकी पर लिखित शिकायत दी।
मामला विभाग से जुड़ा होने के कारण चौकी इंचार्ज ने उच्चाधिक्कारियों को अवगत कराया।एससपी गोरखपुर के आदेश पर पुलिस ने ट्रेनी दरोगा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
