गोरखपुर ग्रामीण
विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखो का नुकसान
गोरखपुर।
उरुवा के माल्हनपार रोड पर स्थित गंगाजल आरओ मिनरल वाटर प्लांट पर बृहस्पतिवार की देर रात विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण लाखों रुपये का सामान जल गया।
प्लांट के मालिक बीरेंद्र कुमार राव ने बताया कि वह भोजन करके रात में प्लांट पर ही सो गए थे।जब पूरा कमरा धुंआ से भर गया तब उन्हें आग लगने की जानकारी हुई। अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उसका उपयोग नहीं हो सका।
रात में ही प्लांट पर काम करने वाले युवक ने छत पर चढ़कर विद्युत सप्लाई का मेन तार काटा।तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
उन्होंने बताया कि आग लगने से लगभग लाखो रुपये का नुकसान हुआ है।
Continue Reading
