उत्तर प्रदेश
बसपा ने उप चुनाव का ठीकरा प्रत्याशी के सिर फोड़ा,अभयनाथ त्रिपाठी बसपा से बाहर
देवरिया:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देवरिया सदर सीट से प्रत्याशी रहे अभय नाथ त्रिपाठी को बसपा से अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर निष्कासित कर दिया गया है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष नितिश कुमार ने शुक्रवार की शाम विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में यह कार्रवाई की है। उधर अभय नाथ त्रिपाठी ने कहा है कि चुनाव हारने के बाद ही उन्होंने बसपा छोड़ दिया था।
देवरिया सदर सीट पर हुए उपचुनाव में करारी हार मिलने के बाद बहुजन समाज पार्टी ने हार का ठिकरा बसपा प्रत्याशी रहे अभयनाथ त्रिपाठी के सिर पर फोड़ा है।

शुक्रवार को पार्टी ने उपचुनाव में प्रत्याशी रहे अभय नाथ त्रिपाठी को बसपा से निष्कासित कर दिया। अभय नाथ त्रिपाठी 2017 के आम चुनाव में भी देवरिया सदर सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे थे। इन दोनों चुनावों में उन्हे न सिर्फ हार का सामना करना पड़ा बल्कि तीसरे स्थान पर रहे। उपचुनाव में बसपा के मतों में काफी गिरावट आ गई और पार्टी को महज 22,069 वोट ही मिले थे। आम चुनाव के मुकाबले यह करीब सात हजार कम था।
-
अयोध्या1 week agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 week agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
उत्तर प्रदेश7 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 week agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
लखनऊ3 days agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
अपराध7 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
