उत्तर प्रदेश
योगी सरकार ने अब छात्रों को भी दिया दिवाली तोहफा, छात्रवृत्ति पर लगा रोक हटाया
लखनऊ:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!योगी सरकार ने दिवाली से पहले गरीब छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है. वित्त विभाग ने अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग के अलावा अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली सरकारी छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की राशि का वितरण किए जाने पर लगी रोक हटा ली है. वित्त विभाग के विशेष सचिव ओम प्रकाश द्विवेदी ने इस बारे में आदेश जारी किया है. वित्त विभाग ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की सुविधा चालू शैक्षिक सत्र के लिए दिये जाने पर सहमति प्रदान की है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग के तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा ओबीसी के गरीब व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सुविधा दी जाती है. दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग छात्र-छात्राओं को यह सुविधा दी जाती है।
वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश में अब इन सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की सुविधा चालू शैक्षिक सत्र के लिए दिये जाने पर सहमति प्रदान कर दी गयी है. मगर इन सभी वर्गों में बीएड व बीटीसी का पाठ्यक्रम संचालित करने वाले शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को फिलहाल यह सुविधा नहीं मिलेगी।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश1 week agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ2 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर1 day agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
