ताज़ा ख़बर
पंचायत चुनाव हेतु 9 नवंबर से शुरू होगी परिसीमन की प्रक्रिया, फरवरी में चुनाव के आसार
लखनऊ:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्तर प्रदेश की योगी सरकार फरवरी 2021 में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी कर रही है. सरकार की कोशिश है कि अगले साल होने वाले यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न करा लिया जाए. इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर, गोंडा, संभल व मुरादाबाद जिले में ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया 9 नवंबर से शुरू हो रही है. अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंहइसके आदेश जारी कर दिए हैं. इन 4 जिलों में 2015 में परिसीमन नहीं हो पाया था. पंचायतों के पुनर्गठन की अधिसूचना का गजट नोटिफिकेशन 18 दिसंबर तक कर दिया जाएगा.
अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने गौतम बुद्ध नगर, गोंडा, संभल व मुरादाबाद जिले में परिसीमन के लिए समय सारिणी तय कर दी है. इसके मुताबिक ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के संबंध में 9 से 20 नवंबर तक प्रस्ताव लिए जाएंगे. 21 से 25 नवंबर तक ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन व परिसीमन के लिए जिला स्तर पर तैयार प्रस्ताव का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा. 2 दिसंबर तक अंतिम प्रकाशन पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी. परीक्षण के बाद सभी आवेदन पत्रों पर अंतिम संस्तुतियां 6 दिसंबर तक पंचायत निदेशालय को भेजी जाएंगी. निदेशालय स्तर पर 7 से 13 दिसंबर के बीच अधिसूचना जारी की जाएगी. इस अधिसूचना का गजट नोटिफिकेशन 14 से 18 दिसंबर के बीच किया जाएगा.
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
