उत्तर प्रदेश
पत्नी करती थी फोन पर सिपाहियों से चैटिंग, परेशान पति ने तोड़ा रिश्ता
गोरखपुर:
गुलहरिया थाने के दो सिपाही एक एक विवाहिता से फोन पर चैटिंग करते थे।पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने पत्नी को उसके मायके पहुंचा दिया।जब इस बात की जानकारी विवाहिता की माँ को हुई तो उसने सिपाहियों के विरुद्ध उच्चाधिक्कारियों से शिकायत किया।मामले की सीओ चौरीचौरा जांच कर रहे हैं।
विवाहिता की मां ने एससपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि 2017 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी खजनी क्षेत्र के एक गांव में किया था।शादी के बाद दामाद विदेश चला गया तब बेटी मायके आ गयी।
इस बीच गुलहरिया थाना के भटहट चौकी पर तैनात दो सिपाही एक मामले की जांच में उसके गांव पहुंचे बातचीत के दौरान ही सिपाहियों ने उनकी बेटी का मोबाइल नम्बर ले लिया और बातचीत करने लगे
एक साल बाद जब महिला का दामाद लौटा तो उनकी बेटी को उनके पास छोड़ गया।आरोप है सिपाही उसकी बेटी से बातचीत और चैटिंग करते थे।
