टॉप न्यूज़
देवरिया के ट्यूवेल आपरेटर की बेटी बनी सहायक वैज्ञानिक
देवरिया:
ट्यूबवेल आपरेटर की बेटी मुस्कान शाही का चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मैसूर में सहायक वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। चयन पर लोगों ने खुशी जाहिर की है।
बघौचघाट क्षेत्र के तिरमा साहुन गांव निवासी मुस्कान शाही की माता ईमा शाही गृहणी हैं। उनके पिता उदय प्रताप शाही ट्यूबवेल आपरेटर हैं। सीमित संसाधन होने के बावजूद मुस्कान ने वर्ष 2009 में जितेंद्र स्मारक इंटर कालेज से हाईस्कूल व जनकल्याण शिक्षण संस्थान भठही कुशीनगर से इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद राजकीय पालीटेक्निक गोरखपुर से केमिकल इंजीनियरिग में डिप्लोमा किया। केमिकल इंजीनियरिग में एएमआइई की उपाधि प्राप्त की। कुछ समय तक लिटिल फ्लावर पालीटेक्निक कालेज में प्रवक्ता पद पर कार्य किया।
Continue Reading

